मां-बेटी की गला रेत कर हत्या के साथ पिता का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला शव, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में फैली सनसनी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मां-बेटी की गला रेत कर हत्या के साथ पिता का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला शव, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में फैली सनसनी | New India Times

डबरा नगर की दीदार कॉलोनी में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत की घटना सामने आई। इस वारदात में जहां मां – बेटी की गला रेत कर हत्या कर गई है वहीं पिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार डबरा सिटी थाना क्षेत्र के दीदार कॉलोनी स्थित पाठक के स्कूल के पास पप्पू (हकला) गोस्वामी उम्र 42 साल की फांसी पर झूलती लाश मिली है और साथ ही वहीं मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या किन कारणों से और किन परिस्थितियों में की गई यह पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं अगर सूत्रों की मानें तो पप्पू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिससे कयास लगया जा रहा है कि हो सकता है कि हत्या पप्पू ने ही की हो और फिर खुद ही फांसी पर झूल गया हो, हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी तहकीकात कर रही है और जल्द ही पूरे मामले के खुलासे की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.