फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला में संदिग्ध हालत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सड़क हादसा का मामला है या इसकी हत्या की गई है। हकीकत जानने के लिए पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के शिवपुर मोड़ के पास राहगीरों ने सड़क के किनारे एक लाश पड़ी होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लाश को कब्जे में ले लिया और पास के कई गांव में इसकी जानकारी दी है लेकिन लाश की पहचान नहीं हो सकी। घटना नानपारा कोतवाली इलाके की है। फिल्हाल पुलिस यह मान कर चल रही है के इसकी सड़क हादसे में चोट खाने की वजह से मौत हुई होगी, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चोट और मौत की वजह साफ हो पाएगी। जिस जगह पर लाश मिली है उसी के कुछ दूरी पर इस शख्स की मोटर साइकिल भी मिली है इससे प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है के इसकी युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है।
