पन्ना एसडीओ नारायण गर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन अन्य घायल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना एसडीओ नारायण गर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन अन्य घायल | New India Times

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण कर वापस लौट रहे एसडीओ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है जबकि उनका ड्राइवर व दो अन्य घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 3:30 बजे बोलेरो क्रमांक एमपी 04 टीए 5075 से एसडीओ नारायण गर्ग समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का औचक निरीक्षण करने आए थे और निरीक्षण कर अपने शासकीय वाहन से मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड के दमोह पन्ना प्रभारी नारायण गर्ग सहित चालक कौशलेंद्र सिंह मिस्त्री दलु कुशवाहा व प्लम्बर किशन रैकवार के साथ अमानगंज जा रहे थे कि तभी झुमटा से 1 किलोमीटर पहले पटना मोड़ के पास गुनौर की ओर से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। जिसमें एसडीओ नारायण गर्ग को सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस घटना को देख कर ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी जिस पर डायल हंड्रेड में सवार हेड कांस्टेबल बाबूलाल सैनिक शिबूलाल पायलट परसोत्तम लखेरा एवं कुबेर प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर लाया जहां पर डॉक्टर रितेश दुबे ने परीक्षण उपरांत एसडीओ नारायण गर्ग निवासी छतरपुर को मृत घोषित कर दिया एवं घायलों में किशन रैकवार पिता राम लाल रैकवार उम्र 32 वर्ष, कौशलेंद्र सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी सीताराम कॉलोनी छतरपुर दलू पिता मंजू कुशवाहा उम्र 31 वर्ष निवासी टीकमगढ़ को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गुनौर में मर्ग क्रमांक 0/19, धारा 174 जा. फौ. का कायम कर मृतक के परिजनों के समक्ष पंचनामा कार्रवाई कर सुपुर्द किया गया। इस दौरान अमानगंज से ससुराल पक्ष के परिजन सहित तहसीलदार गुनौर राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी दिलीप पांडे, संदीप भारतीय, रोहित मिश्रा, भगवत दयाल जनपद पंचायत गुनौर पीसीओ शिव नारायण गर्ग सहित कई आला अधिकारी इस दुखद घटना में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article