सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

उर्दू हाई स्कूल जाम कामल्ला चालीसगांव रोड धुले में दसवीं के छात्राओं का अलविदा प्रोग्राम रखा गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्कूल के प्रधान अध्यापक अब्दुल रऊफ सर थे। रईस खतीब सर ने दसवीं के छात्रों को परीक्षा के महत्वपूर्ण बातें बताईं उसी तरह स्कूल के छात्राओं को स्पोर्ट में भाग लेने पर एक ट्रॉफी एक प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल दिया गया।
इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए अरशद सर, मोहसिना मैडम, बाबू भाई, शबाना मैडम, यास्मिन मैडम, शहनाज मैडम, सुमैया मैडम, महेमूद खान और असलम शेख आदि ने परिश्रम किया। आखिर में रईस सर ने आभार प्रकट करते हुए प्रोग्राम समापन किया।
