प्रथम चरण में 38 हजार 970 कृषकों के 170 करोड़ रूपये के ऋण होंगे माफ | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परुथी, मुरैना/ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रथम चरण में 38 हजार 970 कृषकों के 170 करोड़ रूपये के ऋण होंगे माफ | New India Times

प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि जय किसान फसल ऋण मांफी योजना में ऐसे कई किसानों से शिकायतें मिल रही है कि उन्होंने फसल ऋण नहीं लिया है लेकिन उनका नाम ऋण लेने वाले किसानो की सूची में है। इसी तरह जो किसान ऋण भर चुके है फिर भी उन पर ऋण बकाया बताया जा रहा है। ऐसे सोसायटी प्रबंधक, संचालक मण्डल के पदाधिकारियों कॉपरेटिव बैंक के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाये। प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जय किसान फसल ऋण मांफी योजना की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि प्रथम चरण में योजना के तहत 38 हजार 970 सत्यापित किसानों के 170 करोड़ रूपये के ऋण मांफ किये जा रहे है । बैठक में मुरैना विधायक श्री रघुराज कंषाना, दिमनी विधायक श्री गिर्राज डण्डोतिया, सबलगढ़ विधायक श्री बैजनाथ कुशवाह, अम्बाह विधायक श्री कमलेश जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री राकेश मावई, जौरा व सुमावली विधायक के प्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सोनिया मीणा सहित समिति के अन्य सदस्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article