प्यार में नाकाम प्रेमी बना हैवान, दरवाजे पर बैठी प्रेमिका पर डाला तेजाब | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

प्यार में नाकाम प्रेमी बना हैवान, दरवाजे पर बैठी प्रेमिका पर डाला तेजाब | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पसगवां कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ऊपर तेजाब फेंक दिया था जिससे प्रेमिका का चेहरा झुलस गया।
जानकारी के अनुसार बताते चले कि पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर तफज्जुल हुसैन में शैलेंद्र कुमार ने अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिस समय आरोपी शैलेंद्र ने लड़की के ऊपर तेजाब फेंका उस समय वह अपनी मां के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तेजाब डालने की घटना से क्षेत्र के लोगों मे भय व्याप्त है और क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी बेटियों को स्कूल-कॉलेज व घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षिका लखीमपुर खीरी पूनम ने सख्त रूख अपनाते हुए मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए पसगवां कार्यवाहक थानाध्यक्ष राकेश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षिका लखीमपुर खीरी पूनम पीड़िता का हाल जानने के लिए जिला सरकारी अस्पताल पहुंचीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article