"देख तुम्हें लिपटा कफन में आंखें हमारी नम है, तुम्हारी शहादत के आगे हर शख्स की ऊंचाई आज कम है": लहरपुर एकता मंच के तत्वाधान में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

"देख तुम्हें लिपटा कफन में आंखें हमारी नम है, तुम्हारी शहादत के आगे हर शख्स की ऊंचाई आज कम है": लहरपुर एकता मंच के तत्वाधान में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि | New India Times

लहरपुर एकता मंच के तत्वाधान में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से शनिवार शाम शहर बाजार बस स्टॉप से मजाशाह चौराहे तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
इस मार्च में युवाओं के द्वारा शहादत को सलाम, पुलवामा में आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों को शत शत नमन व भावपूर्ण श्रद्धांजली, शहीद जवानों को पूर्ण रूप से श्रद्धांजलि, अब और नहीं, सर झुके बस उस शहादत में जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में, देख तुम्हें लिपटा कफ़न में आँखें हमारी नम है तुम्हारी शहादत के आगे हर शख्स की ऊंचाई आज कम है, जैसे अन्य स्लोगन से लिखी तख्तियां को लेकर युवाओं द्वारा शहर बाजार चौराहे से मज़ाशाह चौराहे तक पैदल कैंडल मार्च किया गया।

इस अवसर पर लहरपुर उप कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, मो० हाशिम अंसारी, मौलाना एजाज अहमद नदवी, मो० अरशद अंसारी, इरफ़ान अंसारी, अशफ़ाक़ खान, जेड० आर० रहमानी महामंत्री अधिवक्ता परिषद, अब्दुल कादिर, निहाल अहमद कुरैशी जिला सचिव छात्रसभा, मो० समीर राइन, धीरज शर्मा, रफ़ी अहमद, शाहबाज़, मोनिस, मो० सिराज, मो० दानिश खान, सरदार कुलवंत सिंह, मो० सरताज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.