दिनेश सैनी, जयपुर/ रियाज (सऊदी अरब), NIT:

सऊदी अरब के रियाज शहर में रह रहे भारतीयों ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदो को खिराज ए अकीदत पेश की। फरियाद बीकानेरी ने प्रोग्राम का आगाज किया और शहीदों के परिवार के प्रति अपनी सानुभूति जताई। शहीदों को शाहिद किरङोली, निसार भारू, शकील डीडवाना, शब्बीर खान सुजानगढ़, यूनुस खान राजपुर, मुखत्यार खान बीकानेर ने मोमबत्ती जला कर श्रध्दांजलि अर्पित की।
इस मौके पर निसार भारू ने लोगों को सम्बोधित करते हुए आये हुए सभी भारतियों का आभार वक्त किया। उसके बाद निसार भारू ने सब शहीदों को नम आँखों से श्रध्दांजलि अर्पित की और जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि आज हम सब देश के प्रधानमंत्री के साथ खङे हैं। निसार भारू ने तीखे स्वर में सरकार से कहा कि अब हमें कङी निन्दा नहीं चाहिए और आतंकवादी जिन्दा नहीं चाहिए। निसार भारू ने पूरी राजस्थान की टीम की तरफ से कहा कि हम आज देश के साथ हैं तन मन धन से।
निसार भारू ने कहा कि जो आंखें मेरे देश की तरफ उठेंगी उन को हम नेस्तनाबूद कर देंगे। उसके बाद कहा कि प्रधानमंत्री साहब हम दोबारा मोमबत्ती नहीं जलाना चाहते इसलिए दुश्मन मुल्क को जवाब देना होगा। इसके लिए आप के साथ पूरी रियाज की टीम खड़ी है। हमें पूरी उम्मीद है कि आप जरूर बदला लेंगे। उसके बाद 2 मिनट का मौन रहखर शहीदों के लिए दुआ प्रार्थना की गई और साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस प्रोग्राम में फरियाद बीकानेरी, शकील डीडवाना, शाहिद किरङोली, निसार भारू, यूनुस खान राजपुरा, शब्बीर खान सुजानगढ़, सूरजभान सिंह, रामपाल सिंह, प्रहलाद, डॉ मुकेश, मनोज कुमार, अमीन खान, असलम खान, रघुवीर सिंह, रणजीत सिंह, नाजर सिंह, पवन कुमार, नदीम खान, फुले खान, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सोहन सिंह, जगदीश कुमार, समीम खान, निसार राजपुरा, मोती खान हेतमसर, रविंद्र कुमार, मुख्त्यार बीकानेर, इलियास खान बेसवा और मकबूल डीडवाना आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Thanks a lot
बिल्कुल सर हम सब इस दुख की घड़ी में हमारे देश के प्रधानमंत्री और जितने भी शहीद हुए मेरे भाई उनके घर वालों के साथ पूरी सहानुभूति है उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं