नेशनल लोक अदालत 9 मार्च 2019 की तैयारियों को लेकर तहसील न्यायालय मेहगांव में हुई अहम बैठक | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

नेशनल लोक अदालत 9 मार्च 2019 की तैयारियों को लेकर तहसील न्यायालय मेहगांव में हुई अहम बैठक | New India Times

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत 9 मार्च 2019 की तैयारियों को लेकर तहसील न्यायालय मेहगांव में अभिभाषकों के साथ अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री संजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अभिभाषको से विस्तृत रूप से चर्चा कर उनसे लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु कहा गया। इस अवसर पर जेएमएफसी मेहगांव श्री रोहित सिंह एवं श्री शिवकुमार कौशल तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेश शर्मा तथा अधिवक्ता संघ मेहगांव के पदाधिकारीगण सहित बडी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।
इसीप्रकार आज उप जेल मेहगांव में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री संजय कुमार द्विवेदी, जेएमएफसी मेहगांव श्री रोहित सिंह एवं श्री शिवकुमार कौशल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेश शर्मा उपस्थित थे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री संजय कुमार द्विवेदी द्वारा शिविर में बंदियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनको प्लीबारगेनिंग तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा जेल का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने बंदियों से उनके स्वास्थ्य एवं भोजन के बारे में पूछताछ की। उन्होंने जेल की रसोई का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर बंदियों को आगामी नेशनल लोक अदालत 9 मार्च 2019 के आयोजन के बारे में भी जानकारी देकर बताया कि वे अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा इस लोक अदालत के माध्यम से कर सकते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.