पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में मातृशक्ति संगठन यूथबिंग समर्पण युवा संगठन द्वारा कचहरी चौक, छिंदवाड़ा चौक पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियां चलाने वालों को रोक रोक कर प्रेमपूर्वक समझाइश दी गई और उन्हें एक सच्चे देशभक्त और उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया जिसे स्वीकारते हुए कुछ समझदार लोगों ने अपनी गलती को स्वीकार किया तो कुछ ने मातृशक्तियों के पैर भी छुए कि आज वास्तव में हम अपनी जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं।
इतना ही नहीं इस अभियान में संगठन के साथ यमराज का एक कैरेक्टर भी साथ चल रहा था जिसने लोगों को रुक रुक कर उनकी बात को सुनने के लिए मजबूर कर दिया। यातायात नियमों को तोड़ने वालों ने यमराज से कान पकड़कर माफी मांगी कि अब से वो ऐसी गलती नहीं करेंगे।
सीट बेल्ट और हेल्मेट लगाए हुए लोगों को मेडल पहनाकर औऱ पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
स्कूलों में भी संगठन द्वारा ये अभियान चलाया गया।
संगठन के इस सहयोग की जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने भूर भूर प्रशंसा की औऱ स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
