बाजार पेठ के बिजली के तार होंगे भूमिगत, 34 करोड़ की परियोजना का मंत्री भामरे ने किया उद्घाटन, दूसरे चरण में होगा 54 करोड़ का कार्य | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

बाजार पेठ के बिजली के तार होंगे भूमिगत, 34 करोड़ की परियोजना का मंत्री भामरे ने किया उद्घाटन, दूसरे चरण में होगा 54 करोड़ का कार्य | New India Times

चारदीवारी में झूलते और गुच्छेनुमा बिजली के तारों को भूमिगत करने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना पर दो चरणों में काम होगा जिस पर करीब 34 करोड़ रुपए की लागत शहरी इलाके में आएगी। इसी तरह से रसोई के लिए सीएनजी गैस परियोजना की मान्यता रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के प्रयासों से सफल हुई है जो साल में आंरभ होने का अनुमान मंत्री भामरे ने व्यक्त किया है।

प्रथम चरण में गांधी प्रतिमा से लाइन नंम्बर तीन चार बाजार पेठ में नया बिजली तंत्र विकसित करने और ओवरहेड लाइनों को भूमिगत करने के कार्य होंगे। इस परियोजना में ओल्ड आगरा रोड बाजार पेठ से दूसरी तीसरी चौथी लाइन के बीच के हिस्से की लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके तहत पहला चरण गांधी प्रतिमा बाजार से आगरा रोड रास्ता के बीच का लिया है।

भजपा जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महापौर चंद्रकांत सोनार, उपमहापौर सौ.कल्याणीताई अपंळकर, भाजपा वीज वितरण अधिक्षक अभियंता पवनीकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हैं।

बाजार पेठ के बिजली के तार होंगे भूमिगत, 34 करोड़ की परियोजना का मंत्री भामरे ने किया उद्घाटन, दूसरे चरण में होगा 54 करोड़ का कार्य | New India Times

परियोजना का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री तथा सांसद डॉक्टर सुभाष भामरे ने ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर का स्मार्ट सिटी में चयन किया नही गया इस का खेद है लेकिन धुलिया शहर को स्मार्ट सिटी की तरह ही विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते केंद्र सरकार से भरपूर मात्रा में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिसके चलते प्रथम चरण में 34 करोड़ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत दूसरे चरण में 54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आगामी 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले की जीवनदायी योजनाएं सुलवाड़े जामफ़ल, मनमाड़ इंदौर रेल परियोजना का परियोजना का भूमि पूजन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात ज़िला वासियों को देने धुलिया आने वाले हैं इस कार्यक्रम में विकास की गंगा में शामिल होने लाखो की संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।धुलिया शहर में महिलाओं के चूल्हे के धुंवा से छुटकारा दिलाने और पुरुषों को गैस सिलेंडर लाने पहुचाने की चक्कर लगाने से बचाने के लिए लिए शहर में सी.एन.जी गैस की आपूर्ति के लिए एक योजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय शहरी विकास विभाग के मंत्री पूरी ने नासिक द्वारा अनुमोदित एलपीजी गैस पाइपलाइन आपूर्ति को मंजूरी प्रदान की गई आने वाले वर्ष में महिलाओं को मीटर गेज द्वारा रसोई गैस का वितरण होने की संभावना जताई है।

By nit