हज वेलफेयर सोसायटी का आवार्ड वितरण प्रोग्राम इंदौर में संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, झाबुआ /इंदौर (मप्र), NIT:

हज वेलफेयर सोसायटी का आवार्ड वितरण प्रोग्राम इंदौर में संपन्न | New India Times

आल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी मध्यप्रदेश युनिट की तीसरी स्टेट लेवल मेम्बर्स की मीटिंग और अवार्ड तक्सीम का प्रोग्राम इंदौर में सम्पन्न हुआ। सोसायटी ने यह आयोजन हज पिलग्रिम्स सोश्यल वर्कर्स ग्रुप इन्दौर के साथ मिलकर सम्पन्न किया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी से जुड़े स्टेट पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट यूनिट के सदर/सेक्रेट्री, हज न्यूज़ बुलेटिन से जुड़े सभी मेम्बर और ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी के अनेकों स्टेट के ज़िम्मेदार साथियों ने बड़ी तादाद मेंं शिरकत की। यह कामयाब प्रोग्राम अपना आशियाना शादी हॉल एम.वाई. हॉस्पिटल के पीछे सी.आर.पी.लाइन इंदौर मे आयोजीत किया गया। इस प्रोग्राम में खुसूसी तौर पर मुख्य अतिथि के रुप में जनाब डॉ. मकसूद अहमद खान साहब, सीईओ हज कमेटी ऑफ इण्डिया हज हॉऊस मुम्बई, विशिष्ट अतिथि जनाब ज़फ़र जमाल साहब मुम्बई चैयरमेन- फेडरेशन ऑफ पीटीओज़, जनाब डॉ. सनवर पटेल साहब, पूर्व मेम्बर- हज कमिटी ऑफ इण्डिया, मुफ्ती सज्जाद साहब गोधरा मौजुद रहे। सभी मेहमानों का सोसायटी की तरफ से शानदार इस्तेकबाल के साथ प्रोग्राम का आगाज़ किया गया। आयोजन के शुरुआती दौर में कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद दाऊद हनफ़ी ने आयोजन की रुपरेखा प्रस्तुत की एवं हज वेल्फेयर सोसायटी के चैयरमेन मुकीत खान ने सोसायटी का परिचय और मकसद बताते हुए प्रोग्राम में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों का स्वागत भाषण से किया। अतिथि उद्बोधन में सर्व प्रथम विशिष्ट अतिथि जनाब ज़फ़र जमाल साहब, मुम्बई चैयरमेन- फेडरेशन ऑफ पीटीओज़ ने हज यात्रा में आने वाली बाधाओं और उसके समाधान के बारे में रोशनी डाली। जनाब डॉ. सनवर पटेल साहब ने सोसायटी के कार्यो की सराहना करते हुए हज यात्रा के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर इम्बारकेशन पाईंट बंद करने पर अफसोस जताते हुए उसे पुनः शुरु करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि जनाब डॉ. मकसूद अहमद खान साहब, सीईओ हज कमिटी ऑफ इण्डिया हज हॉऊस मुम्बई ने अपने उद्बोधन में हाजियों को हर साल होने वाली परेशानियों का सोसायटी के साथ मिलकर स्थाई समाधान निकालने की बात कही साथ ही खादिमुल हुज्जात के लिए सरकारी कर्मचारियों को ही जाने की पालिसी में चेंज कर पंजिकृत संस्थाओं के खिदमतगारों को भी भेजने का प्रयास किया जायेगा। सीईओ खान ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर इम्बारकेशन पाईंट बंद करने का फैसला केन्द्रिय मंत्रालय द्वारा लिया गया है, आप मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा इसे पुनः शुरु करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजें, मैं भी इस मसले को हल करने की पुरजोर कोशीश करुंगा। हज यात्रा के दौरान हाजियों को आने वाली हर समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए मैं हज वेल्फेयर सोसायटी के साथ हमेशा खडा़ रहुंगा। इस प्रोग्राम में हज के मैदान में खिदमत देने वाले खिदमतगारों में डाॅ. मुख्तार शेख खरगोन, इल्यास खान पठान निमच, मोहम्मद सलीम शाह मुरैना, मोहम्मद बिलाल खत्री खट्टाली, मोहम्मद शकील भाई करेली, मोहम्मद आरिफ मंसुरी खाचरोद को याकूब हनफ़ी ख़िदमत अवार्ड से नवाजा गया। इस आयोजन मे समाज के अन्य क्षैत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मुफ्ती सैय्यद सज्जाद हुसैन गोधरा, कुतुबुद्दीन चौधरी टोनी भाई इंदौर, मोहम्मद अल्ताफ जी बुरहानपुर, इफराज मोहम्मद कुरैशी पत्रकार कुक्षी, शेख अनवर वारसी सनावद, मेहबुब खान खरगौन को फ़ख्र-ए- मिल्लत अवार्ड से नवाजा गया साथ ही इन्दौर के मोहम्मद रियाज को कलीम खिलजी मेमोरियल अवार्ड एवं अनेकों खिदमतगारों और सामाजिक प्रतिभाओं को हम कदम अवार्ड, शान-ए- मालवा अवार्ड, मीनार-ए- नूर अवार्ड एवं हज्जन साबरा बी ख़िदमत अवार्ड से नवाजा गया। प्रोग्राम का संचालन हाजी जुबेर शेख बड़वानी, आभार मुकीत खान और समापन दुआ मुफ्ती सैय्यद सज्जाद ने कराई। इस आयोजन को कामयाब बनाने में सोसायटी के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article