कमलनाथ के रूप में कोयलांचल आये नकुलनाथ ने कोसमी मंदिर में माथा टेका, खिलाड़ियों से लिया परिचय | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कमलनाथ के रूप में कोयलांचल आये नकुलनाथ ने कोसमी मंदिर में माथा टेका, खिलाड़ियों से लिया परिचय | New India Times

सन 1980 में जिस रूप, रंग, चाल और आवाज से जिले के युवा सांसद श्री कमलनाथजी ने कोयलांचल क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओ को दिल जीता था आज उसी अंदाज और उसी रूप मे उनके ज्येष्ठ पुत्र युवा नेता नकुल नाथजी ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन पलों की याद दिला दी। सभी ने कहा कि कमलनाथ जी के रूप मे नकुलनाथ जी आये हैं। श्री नकुलजी के आगमन पर कोयलांचल क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन ने उनका ह्दय से स्वागत कर अपने सामने राजनैतिक इतिहास को दोहराते हुये देखा।
अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री नकुलनाथजी ने आज परासिया अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मेलन मे उपस्थित होकर अपना उदबोधन दिया। प्रारंभिक वक्ताओ के उदबोधन के बाद श्री नकुल जी ने कहा कि – मै जिले की सातो सीटो पर कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय के लिये सभी कार्यकर्ताओ एवं संगठन को बधाई देता हॅूं । छिंदवाडा दे’ा का एक ऐसा अकेला जिला है जहां सातो विधानसभा मे कांग्रेस के विधायक है, जहां के सांसद कांग्रेस से है, जहां प्रदे’ा के मुख्यमंत्री छिंदवाडा के है और तो और प्रदे’ा कांग्रेस अध्यक्ष भी छिंदवाडा के है और निकट भविष्य मे छिंदवाडा का एक ऐसा घर होगा जहां पिता पुत्र एक साथ अपने अपने पदो के लिये प्रचार पर निकलेंगे और एक दूसरे को वोट भी देंगे। अपने भावनात्मक उदबोधन मे श्री नकुल जी ने कहा कि छिंदवाडा श्री कमलनाथजी की पहली पसंद, पहली प्राथमिकता रही है। वे चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाये वे अपनी कर्मभूमि से कभी अलग नही हो सकते । उन्होने कहा कि जो प्यार इस कोयलांचल और इस जिले की जनता ने दिया है वे भी एक पुत्र होने के नाते यही अपेक्षा करते है कि जिले की जनता का प्यार, वि’वास, बल और शक्ति एक आ’ाीर्वाद के रूप में उन्हें मिलेगी।
अपने उद्बोधन में श्री नकुलनाथ जी ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुये कहा कि भाजपा का पहला लक्ष्य छिंदवाडा को घेरना है। अतः वे तरह से तरह से गुमराह करने की राजनीति करेंगे जिससे हमें सतर्क रहना होगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पूर्व श्री नकुलनाथजी ने कोसमी हनुमान मंदिर मे जाकर पूजा अर्चना की और जिले व प्रदेश के कल्याण के लिये श्री हनुमानजी से आशिर्वाद मांगा तत्पश्चात चांदामेटा पहुंचकर जारी मुख्मयंत्री क्रिकेट कप के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे श्री नकुलनाथजी के उद्बोधन से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, विधायक दीपक सक्सेना, सोहन बाल्मिकी व ब्लाक अध्यक्ष हेमंत राय ने संगठन व सरकार की योजनाओ से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

By nit