राजेश (राजा) राठौड़ की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के विधानसभा IT सेल पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राजेश (राजा) राठौड़ की आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के विधानसभा IT सेल पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार व मध्य प्रदेश कांग्रेस IT एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश समन्वयक श्री अभय तिवारी द्वारा IT एवं सोशल मीडिया के तहत राजेश (राजा) राठौड़ को आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के विधानसभा IT सेल के पद पर नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति होने पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष और खुशी की लहर दौड़ गई है। नियुक्ति होने पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका बखूबी से पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का पूरा पूरा प्रयास करेंगे और अफवाह व नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार और उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं,भाजपा के झूठ और पाखंड का सोशल मीडिया में मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब किया जाएगा। उक्त जिम्मेदारी देने पर हम हमारे कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

नियुक्ति पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, विधायक सुश्री कलावती भूरिया, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शहाजी,जितेंद्र घोड़ावत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, जिला पंचायत सदस्य राजेश गेंदाल डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर, पार्षद अजगर पटवारी, राजल राजेश जैन, रीना रावत, आनंद चौहान, अफसाना कादर शेख, जैनब जरदार शेख, रसूल डामोर, आईटी सेल जिलाध्यक्ष शम्मी खान, गुलाम कादर खान, यतीश छिपानी, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खड़िया, मुस्तम बोहरा, मोइनुद्दीन खान, सुधीर भाबर, महेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष कामगार कांग्रेस कादर शेख, प्रदेश सचिव जितेंद्र धामन, कमालुद्दीन शेख, वंदना सुधीर भाबोर, क्लेमेंसी डोडियार, आभा पीचा, श्रीमंत अरोरा, सरपंच रालू वसुनिया, दीपक बिलाल, श्याम मोरिया, ओमप्रकाश कटारा, रामू वर्मा, रुसमाल मेडा़, कमलेश सोनी, शंभूसिंह डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.