डाॅक्टर ने अपने नौकर की हत्या कर किये उसके दर्जनों टुकड़े, लाश के टुकड़ों को एसिड में गलाते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, होशंगाबाद/भोपाल (मप्र), NIT:

डाॅक्टर ने अपने नौकर की हत्या कर किये उसके दर्जनों टुकड़े, लाश के टुकड़ों को एसिड में गलाते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार | New India Times

मध्यप्रदेश के इटारसी सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर को पुलिस ने उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने होशंगाबाद के घर में अपने नौकर की हत्या कर शव के दर्जनों टुकड़े कर उसे एसिड में गलाने की कोशिश कर रहा था।

डाॅक्टर ने अपने नौकर की हत्या कर किये उसके दर्जनों टुकड़े, लाश के टुकड़ों को एसिड में गलाते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील मंत्री के कुछ पड़ोसियों ने एसिड के दुर्गंध की शिकायत पुलिस से की, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि डॉक्टर अपने नौकर के कमर के नीचे के हिस्से को बाथरूम में एसिड में गलाने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने नौकर वीरू की हत्या की। हत्या से पहले डॉक्टर ने वीरू को नींद का इंजेक्शन दिया इसके बाद वह उसे घसीट कर बाथरूम में ले गया जहां सबसे पहले उसने नौकर का गला रेता इसके बाद बाकी के अंगों को करीब 500 छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया। बाथरूम में उसने बाल्टी, कड़ाही और भगोनों में एसिड भर रखा था इसमें डॉक्टर शव के टुकड़ों को गला रहा था और उन्हें कमोड में बहा रहा था।

डाॅक्टर ने अपने नौकर की हत्या कर किये उसके दर्जनों टुकड़े, लाश के टुकड़ों को एसिड में गलाते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार | New India Timesपुलिस का कहना है कि आरोपी कई दिनों से हत्या की साजिश रच रहा था। उसके घर से कई कार्टन एसिड की बोतलों के अलावा एसिड से भरा ड्रम भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार डॉ सुनील मंत्री की पत्नी घर में बुटीक का काम करती थी। उसके साथ 2008 से मृतक बीरू पचोरी की पत्नी काम करती थी। दो साल पहले डॉ सुनील मंत्री के पत्नी की मौत हो गई उसके बाद वीरू पचोरी की पत्नी डॉ सुनील मंत्री के घर ही बुटीक का काम करने लगी।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर के नौकर की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी जैसे ही नौकर को हुई तो उसके और डॉक्टर के बीच विवाद हुआ इसके बाद डॉक्टर ने यह कदम उठाया। शव के बचे हुए टुकड़ों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसिड में शरीर के अंग डले होने के कारण वे गलते जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के घर से एसिड की कैन और हत्या में इस्तेमाल हुए औजार और काफी मात्रा में एसिड बरामद किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.