अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:
पुरानी पेन्शन बहाली का आन्दोलन अपने चरम पर है। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले शिक्षकों- कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गिरफ्तारी दी है।
जेल भरो आन्दोलन के तहत बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी समूह शिक्षा भवन पहुंचा और गिरफ्तारी से पहले सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने कहा कि पुरानी पेन्शन की मांग को लेकर आज जनसैलाब उमड़ा है। सरकार ओपीएस की मांग को न मानकर कर्मचारियों को छलने का काम कर रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डलीय मन्त्री महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि ओपीएस बहाली न हुई, तो सरकार को रुखसती की तैयारी कर लेना चाहिये। वेतन भोगी सहकारी समिति के ज़िला सभापति संजीव तिवारी ने इसे शिक्षक-कर्मचारी हक़ की लड़ाई बताया। राजेश तिवारी ने कहा कि पेन्शन की लड़ाई के लिए जेल जाने को हम सभी तैयार हैं।
इस आंदोलन का संचालन सचिन देव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभानु दुबे व आभार अब्दुल नोमान ने व्यक्त किया। इस दौरान इस संयोजक महेन्द्र श्रीवास्तव, राज्य संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला मंत्री संजीव तिवारी, BPSS अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह, महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव रावत, वीरेंद्र पटैरिया महानगर अध्यक्ष, नितिन चौरसिया अध्यक्ष संघर्ष समिति, बुंदेलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ, श्रीमती छाया निरंजन प्रदेश संघठन मंत्री, गीता ओमरे, बुंदेलखंड प्रा शिक्षक संघ, रचना गुप्ता, अजय सिंह परिहार, सोहन कश्यप, नन्द किशोर वर्मा, भारत भूषण राय, मुकेश तिवारी, अरुण निरञ्जन, माधव मिश्रा, योगेंद्र द्विवेदी, महेश जगरिया, कृष्णपाल सिंह, इस्राइल भाई, सोहन यादव, देवी प्रसाद, रामस्वरूप पाल, विक्रम रुसिया, पंकज पाठक, ध्रुव पुरोहित, अमित गुप्ता, राजेन्द्र निरञ्जन, मृतुन्जय चतुर्वेदी, रविन्द्र वर्मा, बादाम सिंह यादव, शिवकुमार पाराशर सह समन्वयक, पुष्पेंद्र तिवारी सह समन्वयक, संजीव अदजरिया, हरिशंकर यादव, जे पी ककौरिया, मुकेश वर्मा, अरविंद दीक्षित, पंकज तिवारी, हर्शेन्दु गोस्वामी, विपिन सिंह,भारत सिंह, प्रवीण रावत, अभिषेक खरे, मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप चौरसिया, रामराज शिवहरे, विनोद गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, विवेक जैन, सलिल जैन, अनिल पांचाल, मोहित मिश्र, जसवंत चावला, सजल शर्मा, रत्ना द्विवेदी,नीलम चतुर्वेदी, संयोगिता मिश्रा, पूनम राजन, दीपिका वर्मा अंजली लहरी, डॉली अहिरवार,डॉ मनोज सोनी,अजय मंगलम,संजीव रामपुरिया,रविन्द्र राजन, अरविन्द निरंजन, अमित निरंजन, सीमा दीक्षित, शाहीन बानो आदि समेत सैकड़ों शिक्षकों ने उपस्थित होकर मजबूती प्रदान की। इसके बाद सीओ सिटी ने गिरफ्तारी की और सिटी मजिस्ट्रेट ने रिहा किया।
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
