गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
कस्बा औंछा में शासन द्वारा महिलाओं के लिये मेटरनिटी विंग बनवाया गया था जिसमें एक टंकी का भी निर्माण कराया गया था, जिसे बने अभी तीन महीने भी नहीं हुये होंगे और यह टँकी जो मानक के अनुसार न बनने से जगह-जगह से टपकने लगी है जिससे टंकी का पानी गिरता रहता है। मानक विहीन यह टंकी कभी भी गिर सकती है, जिससे जनहानि होने की आशंका होने से ग्रामीण परेशान हैं। इस टाकी के पास से गांव वाले नहीं गुजरते हैं लेकिन छोटे-छोटे बच्चे इसके नीचे खेलते हुये पहुंच जाते हैं। ग्रामवासी नाथूराम कठेरिया, रामआसरे, कमल मिश्रा, सुमित, असफाक अली, रफीक अली, मोनू मिश्रा, अभय यादव, विद्याराम, धर्मेन्द्र यादव आदि ने जिलाधिकारी से जांच कराके इस टंकी को सही कराने की माँग की है।
