पुरुषोत्तम पुर बीट बना अवैध पत्थर खदानों का गढ़ | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

पुरुषोत्तम पुर बीट बना अवैध पत्थर खदानों का गढ़ | New India Times

पन्ना जिला के विश्राम गंज का पुरुषोत्तम पुर बीट इस अवैध पत्थर खदानों का गढ़ बना हुआ है। महीनों से चल रहे वन विभाग की जमीन पर अवैध पत्थर खदानों के बारे में पन्ना उत्तर वन मंडल के अधिकारी अनभिज्ञ हों ऐसा हो ही नहीं सकता।

विश्रामगंज रेंज के अंतर्गत पुरुषोत्तम पुर बीट कक्ष क्रमांक 336 के चार कदम की दूरी पर पत्थर खदानें संचालित हो रही हैं पर वन विभाग इन खदानों के प्रति अनजान सा बना हुआ है, वन विभाग की नजरें इसे नहीं देख पा रही हैं। कीमती सम्पदा का दोहन किसकी मर्जी से चल रहा है और ये अवैध खदानें जंगल के बीचों बीच किसकी चल रही है? क्या इन अवैध खदान लगा कर जंगल का सीना छलनी करने वालों को वन विभाग से कोई डर नही है? इन खदानों को देख कर लगता है या तो वन कर्मी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं कर पा रहे हैँ या कुछ बाते भी हो शक्ति जिसकी वजह से वन विभाग की नजरें नहीं देख पा रही जो भी हो इन खदानों का रेंजर साहब को निरीक्षण जरूर करना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.