होली पर्व को लेकर एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​होली पर्व को लेकर एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न | New India Timesआने वाले होली के पर्व पर शांति बनाये रखने के लिए खीरों थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुयी। इस बैठक में  उप जिलाधिकारी सुल्तान असरफ सिद्दीकी व क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह, थाना खीरों एसओ अनिल सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों से शांति बनाये रखने एवं सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की तथा कहा कि पूर्व में जिस स्थान पर होलिका दहन होता था उसी स्थान पर होलिका दहन किया जायेगा। किसी को स्थान बदलने कि अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी को भी डीजे का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। इस सम्बंध मे डीजे मालिकों को भी हिदायत दी गयी साथ ही होली पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। उक्त अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान एंव नागरिक मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article