पुलिस मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर लूटेरे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, लूट का माल व नगदी बरामद | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर लूटेरे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, लूट का माल व नगदी बरामद | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 09-01-19 की रात्रि कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी के निकट गोला गोकर्णनाथ क्रासिंग से लूट की योजना बनाते हुए 05 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है।

लुटेरों के नाम

1. सौरभ जायसवाल पुत्र मुन्नालाल
2. अनुभव मिश्रा पुत्र कमल मिश्रा
3. सुभाष शुक्ला पुत्र कृपाशंकर शुक्ला
4. दिलीप गौतम पुत्र रामऔतार
5. विकास जायसवाल पुत्र रामसेवक।

उक्त बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के लूटेरे है जिनके विरुद्ध पूर्व से कोतवाली सदर पर लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट आदि से सम्बंधित 13 मुकदमें पंजीकृत हैं। इनके द्वारा शाम के समय घूम-घूमकर अंधेरे में सड़क पर आने-जाने वाले लोगों/महिलाओं से पर्स, मोबाइल, रुपये आदि की छिनैती व घरों में चोरी की घटनायें की जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से:-
1. 2 अदद तमंचा 315 बोर
2. 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 2 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
4. लेडीज कपड़ों सहित एक बैग
5. 1 इन्वर्टर व 1 बैट्री
6. चोरी के 7 मोबाइल
7. 4759 रु० नकद।
बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा 10,000 रु० का पुरस्कार दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.