दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

नगर कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी बेखौफ बदमाशों ने गैस एजेंसी में कैशियर को तमंचा सटाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर शहर में खलबली मचा दी है। बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाश लूट के बाद आराम से मौके से फरार हो गए। फरार हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना स्थल महज 350 मीटर पर भंगवाचुंगी पुलिस चौकी भी स्थापित है। पूर्व में PNB के सामने जनता ऑटो सेल्स और टीवीएस एजेंसी के कैशियर से लाखों रुपये की लूट हुई थी। बदमाशों द्वारा कैश से भरा बैग जब कैशियर आलोक सिंह से छीन रहे थे तो उसने विरोध किया जिस बदमाशों ने कैशियर आलोक सिंह को गोली मार दी थी। हलांकि आलोक सिंह का वर्षों इलाज के बाद जान तो बच गई परंतु दिन दहाड़े इस लूट से पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। जबकि सड़क की दूसरी पटरी पर PNB और महाराष्ट्र बैंक भी है। यही नहीं भंगवाचुंगी पर बैंक ऑफ इंडिया है और दर्जनों गाड़ियों की एजेंसियां भी स्थापित हैं, फिर भी पुलिस के लिए बेखौफ बदमाशों ने खुली चुनौती दे दी है। कुछ माह पहले शिवम गैस एजेंसी अष्टभुजा नगर, कोतवाली नगर में कैशियर से लूट हुई थी और बेखौफ बदमाशों ने कैशियर के मुंह में नाल डालकर गोली मारी थी। ये तो कैशियर का जीवन था कि मुंह में गोली लगने के बाद भी वह जीवित है। परंतु प्रतापगढ़ पुलिस बेखौफ बदमाशों को पकड़ने में असफल रही। आज पुनः कोतवाली नगर इलाके के बाबागंज में यश गैस के कैशियर के साथ हुई लूट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
