मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 27 जोड़े, दो विधवाओं के भी हुए हाथ पीले | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 27 जोड़े, दो विधवाओं के भी हुए हाथ पीले | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर-खीरी के संपूर्णानगर कस्बे के साहनी पैलेस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 27 वर-वधू ने धार्मिक रीति रिवाज से जयमाला डाल कर एक दूसरे के हो गए। इस अवसर पर पलिया एसडीएम बीडीओ, एडियो, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद थे।

बता दें कि सम्पूर्णनगर कस्बे के साहनी पैलेस में सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 27 जोड़ो ने विवाह किया, जिसमें 25 विवाह हिदू रीति रिवाज से तो 2 मुस्लिल रीति रिवाज से हुआ, वही दो विवाह विधवा महिलाओं के सम्पन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी डॉ विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया, उसके बाद पंडित विवेक मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मंत्र उच्चारण के साथ उपस्थित वर वधू का विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के स्वागत के लिए चंदन चौकी थारू जनजाति से थारू संस्कृति संगठन द्वारा आई महिलाओं द्वारा थारू संस्कृति के आधार पर स्वागत गीत व नृत्य किया। वहीं इस कार्यक्रम में एनपीआरसी हरविंदर कोर व प्रथमिक विद्यायल सिंगही खुर्द की प्रधमाद्यपक द्वारा सुंदर व आकर्षक रंगोली भी बनाई गई जो मुख्य गेट पर अतिथियों का स्वागत करती दिखी और विवाह पण्डाल में भी एक वर कन्या बनी रंगोली जो आकर्षक का केंद्र रही। वहीं विवाह के बीच थारू महिलाओं द्वारा व पुरुषों द्वारा विवाह की सुंदर-सुंदर संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। वही मांगलिक कार्यक्रम के मध्य विवाह गीत भी इन्हीं के द्वारा किया गया। विवाह सम्यन्न होने के बाद सभी जोड़ों को और उनके परिवारजनों को भोजन भी करवाया गया, उसके बाद वर अपनी वधु को लेकर अपने घर के लिए विदा हुए तो थारू महिलाओं द्वारा विदाई गीत बाबुल का यह घर बहना गाकर सबके आखों में आंसू लाने पर विवश कर दिया, जिसमें सभी अधिकरियों और समाजसेवी संघठन ने आशिर्वाद दिया।

इस समारोह में नीलम तोताराम, कंचन शिवम ,बसंती रघुवीर ,रजनी वीरपाल, मोहनी विपिन, हिमांशी कमलेश, सहित सभी जोड़े एक दूसरे के हुए इस सामूहिक विवाह में पलिया सिंगाही खुर्द, कृष्णा नगर, गदनिया भूड़ा, सोना से चयनित हुए थे जिनका सम्पूर्णनगर में एक पण्डाल में विवाह व निकाह सम्पन्न हुआ। कुछ वर अपनी अपनी सजी गाड़ियों से वधू को लेने से बैंड बाजलेकर अपनी गाड़ियों से आए तो कुछ कन्या विदाई के समय अपने मां बाप से अलग होते हुए रोते हुए दिखे। इस सामूहिक विवाह में परिवारों के आप से संबंध बनाए तो 27 नव युगल दंपत्ति नए नए जीवन में प्रवेश किया।

संपूर्णानगर खीरी कस्बे में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कस्बे के सहानी पैलेस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसमें 30 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन एक जोड़ा किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल पर नहीं आ पाया और 27 जोड़ों ने विधि विधान से एक दूसरे को जयमाला डाल विवाह की रस्म अदायगी की और हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। बता दें कि 25 हिंदू रीति रिवाज से और दो जोड़े मुस्लिम रीति रिवाज से पांडाल में विवाह किया गया। हिंदू रीति रिवाज में पंडित राजेश मिश्रा हनुमान शर्मा परमानंद वारा मंत्रोच्चार करके हिंदू रीति रिवाज से सबको सात वचन सात कसमें वादे दिला कर उनको बंधन में बांध दिया वही जो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाह कबूल किया। पूरे विवाह में विशेष बात जो रही वह यह कि दो विधवा लड़की से विवाह किया जो मुख्य आकर्षण का और समाज में एक सुंदर मैसेज देने का काम किया जिसकी सराहना मंच से पलिया एसडीएम एम एस सुधकरन ने की। बताया कि आज के विवाह में 2 जोड़ी ने विधवा से शादी करके समाज में एक अच्छा मैसेज किया वहीं पर संपूर्णानगर के सामाजिक जन सेवा संगठन नगर व्यापार मंडल क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया वहीं पर इस कार्यक्रम में एडीओ पंचायत वीडियो डॉक्टर विनय कुमार एसबीएम सुधाकरण भाजपा नेता गजेंद्र सिंह एडवोकेट शैलेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर ग्राम प्रधान पति जसपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी सिंह वह नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गोड़ सहित युवा संघर्ष समिति एवं जन सेवा संगठन बालाजी सुंदर मंडल भाजपा नेत्री अग्रवाल भी मौजूद रहे सभी ने नव युगल दंपतियों को आशीर्वाद दिया संपूर्णानगर की सामाजिक संस्था जन सेवा संगठन ने वर और वधु को उपहार दिए कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी श्री धर्मेंद्र सिंह व मनोज बाजपेई ने किया ।इस कार्यक्रम के लिए युवा बिर्गेड रामनगर जिला पीलीभीत द्वारा भी नव युगल दम्पतियों को उपहार दिया गया वही कार्यक्रम सयोजक राजेश भास्कर जिला पंचायत सदस्य का उपहार देकर सम्मनित किया अंत मे विडियो विनय कुमार ने आये हुए सभी अतिथियों व वर बधू उनके परिजनों को आभार व्यक्त करते हुए नव युवल दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।मंच से एसडीएम एस सुधाकरन ने भी सबको आशीर्वाद दिया और 2 विधवा महिला को अपनने वाले युवक रघुवीर श्रीवास्तव और राधेश्याम उर्फ सन्नी यादव की सराहना की ।सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article