संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिये प्रबंधन कोई कमी नहीं छोड़ेगा लेकिन अस्पताल में साफ-सफाई व अटेंडर की भीड़ को लेकर समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा, बस आप सभी थोड़ा साथ दें, हम अस्पताल की तस्वीर बदल देंगे, ये बात जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा ने समाजसेवियों से कही है।
अस्पताल में समाजसेवियों के योगदान को लेकर एक समाजसेवी टीम शुक्रवार को अस्पताल अधीक्षक से मिली साथ ही उनका पुष्प-हार से स्वागत किया। इस अवसर पर एक हजार बैड के अस्पताल के निर्माण, अस्पताल की साफ-सफाई, कैंटीन, मरीजों की परेशानी आदि विषय पर चर्चा हुई।
जूनियर डॉक्टर की काउंसिलिंग की है,अब नहीं होगी परिजनों से मारपीट
जूनियर डॉक्टर व मरीज परिजनों के विवाद की घटनाओं पर अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा ने कहा कि जूनियर डॉक्टर की काउंसलिंग की गई है। इससे मरीज परिजनों से होने वाली मारपीट की घटनाओं पर अब रोक लग जाएगा। वहीं मरीजों के अल्ट्रासाउंड की वेटिंग समाप्त करने के लिये अस्पतला में शिविर लगाए जाएंगे। अस्पताल में नई लिफ्ट लगाई जाएंगी। वहीं समाजसेवियों ने मरीजों के हित के लिये हमेशा समर्पित रहने की बात कही। इसमें समाजसेवी इं. विजय शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, सोनू सिंह राजावत, अशुंमान शर्मा विजय सिंह, अमन मिश्रा, ब्राहा पाराशर, मनोज श्रीवास्तव, शुभम पचौरी, दीपक शर्मा, लोकेंद्र भार्गव आदि उपस्थित रहे।
