नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव महानगरपालिका चुनाव के 6 महीने बाद भी शहर के मार्केट व्यावसायियों की बनी जस की तस समस्या पर महापौर का ध्यान आकर्षित करने पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल को महापौर अपने कक्ष में नहीं मिल सकीं जिसके बाद पार्टी के युवा महानगराध्यक्ष श्री अभिशेक पाटील की अगुवाई में पदाधिकारियों ने महापौर की खाली कुर्सी को फुलमालाए पहनाकर सम्मानित कर उपहासात्मक तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
श्री पाटील ने मीडिया को बताया कि भाजपा ने निकाय चुनाव प्रचार में व्यापारियों को आश्वस्त किया था कि उनके अस्थापनों से जुडा कानूनी पेंच एक महीने के अंदर सुलझा लिया जाएगा लेकिन चुनाव जीतने के 6 महिने बाद भी व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में निकाय के कामकाज का ब्योरा लेने महापौर से मिलने पहुंचने पर महापौर ही नदारद दिखाई दिए जिसके चलते पार्टी पदाधिकारियों ने महापौर कि खाली कुर्सी का यशोचीत सम्मान किया है।
इस मौके पर तुषार इंगळे, स्वप्नील नेमाडे, मझर पठाण, इमरान खान, किरण राजपूत, किरण वाघ, रिझवान खाटीक, अर्जुन भारुळे, साजिद पठाण, रोहन सोनवणे, अविनाश बाविस्कर व पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
