संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

जयारोग्य अस्पताल में मरीज परिजनों को भोजन वितरण करने वाले समाजसेवी विजय नंदवानी गुरुवार को अस्पताल अधीक्षक का स्वागत करने पहुंचे तो अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा जी उन्हें गले लगाते हुये कहा कि आप ये पुण्य कार्य कर रहे हैं इसलिये स्वागत-सम्मान तो हमें आपका करना चाहिये।
समाजसेवी विजय नंदवानी जी ने कहा कि हमारी संस्था माँ भगवती गालव, राम जी की कृपा से पिछले 5 साल से अस्पताल में भोजन वितरण का कार्य कर रही है। लेकिन अस्पताल में पहली बार किसी डॉक्टर ने मुझे गले लगाया है।
इसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा जी ने हँसते हुये कहा कि चलो एक सेल्फी लेते हैं।
माधव डिस्पेंसरी में वृद्ध और दिव्यांगों के पर्चे बनवाने के लिये अलग खिड़की खुलेगी
अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा जी ने बताया कि ओपीडी में अब पर्चे बनवाने के लिये 12 खिड़कियां खोली जा रहीं हैं। इससे मरीज परिजनों को पर्चे बनवाने में परेशानी नहीं होगी। पहले पर्चे बनवाने के लिये 8 खिड़कियां थीं। वहीं न्यूरोलॉजी विभाग के पर्चे वहीं बनाए जाएंगे। वृद्ध जन और दिव्यांगों के पर्चे बनवाने के लिये अलग से खिड़की बनाई जाएगी। साथ ही दवाओं के वितरण के लिये भी और खड़कियाँ खोली जाएंगी। मरीज परिजन के भोजन वितरण के लिये जयारोग्य अस्पताल और कमलाराजा अस्पताल में दो सेंटर बनाए गए हैं।
