आगामी लोकसभा चुनावों में "किसान" भारतीय राजनीति का केंद्र बिन्दु व किसान कर्जा होगा प्रमुख मुद्दा | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

आगामी लोकसभा चुनावों में "किसान" भारतीय राजनीति का केंद्र बिन्दु व किसान कर्जा होगा प्रमुख मुद्दा | New India Times

हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रजल्ट के बाद तीन राज्यों में बनी कांग्रेस सरकारो ने अपने नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के समय सभाओ को सम्बोधित करते हुये यह कहने पर कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो दस दिन में किसानों के कर्ज माफ कर दिये जाएंगे को ध्यान में रखते हुए दो लाख रुपये तक का किसानों का कर्जा माफ होने को अमलीजामा पहनाते हुये राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने दो लाख रुपयों तक किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने के बाद साफ लगने लगा कि भारत के पांच माह बाद होने वाले आम लोकसभा चुनावों मे “किसान” भारतीय राजनीति का केंद्र बिन्दु व किसान कर्जा प्रमुख मुद्दा बनने वाला है।
भारत में एचडी देवेगौडा के प्रधानमंत्री काल के पूरा होने के बाद भारत की राजनीति किसानों से अलग हटकर काॅरपोरेट घरानों के हित साधने की तरफ जाना शुरु होकर पिछले महिने तक उसी ढर्रे पर चल रही थी, लेकिन हताश हो चुकी कांग्रेस ने जुमलेबाजी करने वाली मोदी सरकार की पार्टी भाजपा सरकारों को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिये किसानों का कर्ज माफ करने का कहकर किसानों का मत पाने की हमदर्दी पाकर सरकारें बना कर वादे के मुताबिक लोन माफ करके किसानों का भरोसा जीत लेने के बाद अब साफ नजर आने लगा है कि करीब पच्चीस साल बाद फिर किसान वर्ग भारतीय राजनीति का एक अहम मुद्दा बनने जा रहा है।

आगामी लोकसभा चुनावों में "किसान" भारतीय राजनीति का केंद्र बिन्दु व किसान कर्जा होगा प्रमुख मुद्दा | New India Timesहालांकि तीन प्रदेशों की कांग्रेस सरकारों द्वारा किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने मे पहले की अन्य सरकारों की घोषणाओं की तरह अनेक तरह की पेचीदगियां सामने आयेगी एवं विरोधी दल भी अनेक तरह के सवाल इस कर्जमाफी पर खड़े करेंगे लेकिन तब तक जनता कुछ सोचने की कोशिश करेगी तब तक देश भर का किसान भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु बन चुका होगा। 1989 में चौधरी देवीलाल ने वीपी सिंह के साथ मिलकर अलग से जनता दल नामक राजनीतिक दल बनाकर चुनावों में सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफी करने की घोषणा करके सरकार के लिये बहुमत पाकर सरकार बनने पर कर्ज माफ करने पर उनको काफी राजनीतिक हाईट मिली थी। चौधरी देवीलाल के बाद अब जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर किसानों का कर्ज माफ करने का मुद्दा लेकर आने के बाद जुमले वाली सरकार के सामने गहरा संकट दिखाई देने लगा है।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान जैसे तीन प्रदेशों मे कांग्रेस सरकार बनने के बाद आसाम की भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने व गुजरात की भाजपा सरकार ने बिजली बिल माफ करने की घोषणा करने पर मजबूर हुई है। लेकिन कर्जा माफी की घोषणा का राजनीतिक लाभ जितना कांग्रेस को मिलेगा उतना शायद भाजपा को किसी हालत में मिलने वाला नही है। तीन प्रदेश की सरकारों द्वारा कर्ज माफी करने के बाद करीब पच्चास हजार करोड़ रुपयो का अतिरिक्त भार उन तीनों प्रदेश की सरकारों को झेलना होगा। लेकिन तीनों सरकारों ने अपने नेता राहुल गांधी की घोषणा पर पूरी तरह अमल करके जनता का विश्वास जीत लिया है। जबकि भारतीय जनता के मन में एक भावना पूरी तरह घर कर गई है कि भाजपा बडे बडे उधोगपतियों व काॅरपोरेट घरानों का कर्ज माफ करती है। जबकि कांग्रेस किसानों की दशा सुधारने व उनके आत्महत्या करने से बचाने के लिये किसानों का कर्ज माफ करने लगी है।
कुल मिलाकर यह है कि पांच माह बाद भारत में होने वाले आम लोकसभा चुनावों मे भाजपा चाहे मंदिर मुद्दे को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करे लेकिन किसान व गरीबी ही हर हाल में प्रमुख मुद्दा बनकर रहेगा। हाल ही में पांच राज्यों मे सम्पन्न हुये विधानसभा चुनावों के पहले पंजाब व कर्नाटक के विधानसभा चुनावों मे भी कर्जा माफी की घोषणा करने वाले दलों को ही मोदी इफेक्ट के बावजूद सरकार बनाने का अवसर मिला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.