भुसावल में जिला स्तरीय टीईटी कार्यशाला संपन्न, विशेषज्ञों ने दी परीक्षा की अहम जानकारी | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में जिला स्तरीय टीईटी कार्यशाला संपन्न, विशेषज्ञों ने दी परीक्षा की अहम जानकारी | New India Times

भुसावल तहसील के बी.ज़ेड. उर्दू स्कूल में शनिवार, 25 अप्रैल को जिला स्तरीय टीईटी कार्यशाला का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुस्लिम नुमाइंदा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन इकबाल बागवान ने की, जबकि अलहिरा उर्दू हाईस्कूल के हाजी अंसार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक नदीम अहमद की भी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में मार्गदर्शक विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं बी.ज़ेड. उर्दू स्कूल के उपशिक्षक अख्तर रहमान तथा जळगांव के मेहमूद सर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
अख्तर रहमान ने टीईटी पेपर-1 और पेपर-2 के संपूर्ण पाठ्यक्रम, परीक्षा स्तर एवं तैयारी की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन नुरुल हुदा सर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article