पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही, पत्रकार चंदन दुबे पर फर्जी मुकदमा कर पत्रकार की आवाज दबाने की की जा रही कोशिश: शेख जलालुद्दीन | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर/सोनभद्र (यूपी), NIT:

पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही, पत्रकार चंदन दुबे पर फर्जी मुकदमा कर पत्रकार की आवाज दबाने की की जा रही कोशिश: शेख जलालुद्दीन | New India Times

बुधवार को रेणुकूट में पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने पत्रकार उत्पीड़न को लेकर एक बैठक की। बैठक में पत्रकार चंदन दुबे के साथ हो रही ज्यादती के लिए चर्चा की गयी। दरअसल पत्रकार चंदन दुबे बीते दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये लाठीचार्ज की खबर कवर कर रहे थे जिसके बाद उन पर पुलिस द्वारा भीड़ का हिस्सा बनाते हुए गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया था।

बैठक में पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के जिलाध्यक्ष शेख जलालुद्दीन ने कहा कि पत्रकार चंदन दुबे के साथ जो कुछ हुआ वह बहुत ही निंदनीय है। पत्रकार चंदन दुबे क्षेत्र मे हो रहे अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध खबरें प्रकाशित कर रहे थे। पत्रकार चंदन दुबे के साथ अनपरा पुलिस जिन गम्भीर धाराओं में जेल भेजा है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है और यह भारत के चौथे स्तम्भ पर हमला है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और IFWJ के पार्षद अनिल द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार चंदन दुबे पत्रकारिता का धर्म निभा रहे थे। पत्रकार समाज का आइना होता है। वो जो देखता है वो कलम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करता है। पुलिस की इस कारवाही की घोर निंदा की जाती है।

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के महासचिव विष्णु गुप्ता ने कहा कि सोनभद्र में पत्रकारों का उत्पीड़न लगातार बढ़ते जा रहा है। आये दिन सोनभद्र के जनपद के पत्रकारों को दबाने के लिए उन पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहें हैं और पत्रकार चंदन दुबे जो कि एक सीधा-साधा पत्रकार है उसे पुलिस ने गम्भीर धाराओं में जेल भेजकर अपराधी बना दिया है जबकि वो एक पत्रकार है। लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न पर पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति बर्दाश्त नही करेगा और अगर पत्रकार उत्पीड़न बंद नही हुआ तो पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार एस पी पांडे ने कहा कि सबको एकजुट रहने की जरूरत है जबकि चंदन दूबे पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करते हुऐ फर्जी मुकदमे में फंसकर सलाखों के पीछे चले गया। अब सभी पत्रकारों के एकजुट होने की आवश्यकता है तथा नयी रणनीति के साथ काम करने की जरुरत है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नाम एक ज्ञापन प्रभारी निरिक्षक पिपरी को दिया गया।

इस दौरान बैठक में अनपरा, शक्तिनगर, म्योरपुर से आऐ पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पुलिस द्वारा किये गए पत्रकार चंदन दुबे के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी पत्रकार आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता IFWJ के राष्ट्रीय पार्षद अनिल द्विवेदी, संचालन वरिष्ठ पत्रकार एस पी पांडे ने किया।
इस दौरान IFWJ के राष्ट्रीय पार्षद अनिल द्विवेदी, पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के जिलाध्यक्ष शेख जलालुद्दीन, पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के राष्टीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महासचिव विष्णु गुप्ता, पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के सभी सदस्यों ,वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. पाण्डेय, पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जी के मदान, धुरेन्द तिवारी, हृदय नाथ श्रीवास्तव, अशोक सिंह, मनोज तिवारी, संतोष जायसवाल, अजीत कुशवाहा, रामरक्षा गुप्ता, राकेश सोनी, दिनेश दुबे, विक्की सिंह, मनोज सोनी, गजेंद्र गुप्ता, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article