छोटा पनारा पुलिया में बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा – ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 19, छोटा पनारा के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा कुएं के निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान पुलिया के पास गड्ढा बनने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद कुएं का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया और पुलिया की दीवार भी बना दी गई, लेकिन बीच में बना गड्ढा मजदूर भरना भूल गए।

इस वजह से बगीचा मोहल्ला के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। पुलिया के पास ही हनुमान जी का मंदिर स्थित है, जहां मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस ओर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाकर पुलिया की मरम्मत कराई जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article