नागिन मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता से बची घायल की जान | New India TimesOplus_131072

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

नागिन मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता से बची घायल की जान | New India Times

रायसेन जिले के बड़ी क्षेत्र स्थित नागिन मोड़ पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तत्काल सहायता के लिए जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। टीम में शामिल ईएमटी सुरेंद्र और पायलट संदीप ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और घायल को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित एम्बुलेंस में शिफ्ट किया।
एम्बुलेंस टीम ने रास्ते में ही प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया, जिससे घायल की स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता, सेवाभाव और पेशेवर कार्यशैली की जमकर सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article