मालगाड़ी से कटकर 27 वर्षीय युवक की मौत | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ मैनपुरी (यूपी), NIT:

मालगाड़ी से कटकर 27 वर्षीय युवक की मौत | New India Times

मालगाड़ी से कटकर एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त दीपू उर्फ राघवेंद्र सागर पुत्र कुंवर सिंह निवासी मोहल्ला लेखपाल कॉलोनी भोगांव के रूप में हुई है।

बुधवार शाम 4 बजे शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जाने वाली मालगाड़ी के नीचे आ जाने से बुद्दन की बगिया के निकट रेलवे लाइन पर एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दीपू उर्फ राघवेंद्र शराब पीने का आदी भी था। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को भी छोड़ गया है। घटना के बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीण व कस्बे वासियों का हुजूम लग गया। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस भी घटना स्थल पर जा पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article