बाल कल्याण संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा ने गोला गोकर्णनाथ नगर के कई विद्यालयों व मदरसों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बाल कल्याण संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा ने गोला गोकर्णनाथ नगर के कई विद्यालयों व मदरसों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में उत्तर प्रदेश बाल कल्याण संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा ने विद्यालयों व मदरसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. प्रीति वर्मा अपनी टीम सहित गोला के कई विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्य व अध्यापकों तथा बच्चों से पूछताछ की और कुछ विद्यालयों में डॉ. प्रीति वर्मा को जानकारी मिली कि भारत का राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम मदरसों के बच्चें नहीं जानते हैं, डॉ. प्रीति वर्मा की जांच के समय कुछ विद्यालयों में राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम बच्चों ने नहीं सुना पाये तथा कुछ मुस्लिम मदरसों में बच्चों को राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। एक मुस्लिम मदरसा ऐसा पाया गया जिसमें बाहर से आए हुए बच्चे उसमें पढ़ते थे जब उन बच्चों से राष्ट्रगान व वंदे मातरम सुनाने के लिए कहा गया तो वहां के बच्चे नहीं सुना पाए। डॉ. प्रीति वर्मा ने वहां के मौलाना से पूछताछ की कि क्या आपके विद्यालय का रजिस्ट्रेशन है, अगर है तो आप हमें दिखाएं परंतु मौलाना का कहना था हमारे विद्यालय का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं है जबकि मदरसे में लगभग 45 से 50 बच्चे जो अन्य जिलों के हैं तालीम ले रहे थे। उस मदरसे की सबसे खास बात यह थी कि उस मदरसे के बारे में न ही बाहर कोई बोर्ड लगा हुआ था और न ही अंदर लगा था। उन बच्चों को वहीं रोक कर तालीम दी जा रही थी। क्या तालीम दी जाती थी इसकी जानकारी मौलाना ने नहीं बताई। उस मदरसे को संदिग्ध अवस्था में पाते हुए डॉ. प्रीति वर्मा ने जिलाधिकारी को इस बात की जानकारी दी कि इस मदरसे का न ही रजिस्ट्रेशन है न ही कहीं पर मदरसे का बोर्ड लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए। इसी दौरान गोला देहात का मजरा भुसौरिया में जांच के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति कम मिली तथा उनके रजिस्टर भी आधे अधूरे पाए गए और बच्चों की उपस्थिति भी दर्ज नहीं पाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.