धुलिया मनपा चुनाव में कमल ही खिलेगा, भ्रष्टाचार मुक्त नगरीय सुशासन को साकार करंगे: सुभाष भामरे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया मनपा चुनाव में कमल ही खिलेगा, भ्रष्टाचार मुक्त नगरीय सुशासन को साकार करंगे: सुभाष भामरे | New India Times

शहर की जनता ने निकाय चुनाव में सुशासन और पारदर्शी नगरीय व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। जनता का यह उत्साहपूर्ण समर्थन भ्रष्टाचार मुक्त नगरीय सुशासन को साकार करेगा। यह बातें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने मनपा चुनावों के प्रचार के श्री गणेश अग्रसेन चौराहे पर आयोजित रैली में कही।

सांसद तथा मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को वोट व प्रचार दोनों कर रही है। निकाय चुनाव में कमल ही खिलेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बहुत ही कम समय में ही जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेन्स दिखाया है, उससे आम जनमानस में यह संदेश गया है कि निकायों में फैले भ्रष्टाचार को भी सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। कहा कि सुशासन के संकल्प को पूरे जोर-शोर से लागू किया जायेगा और केन्द्र, राज्य और निकायों में बेहतर समन्वय स्थापित करके प्रदेश में रामराज्य को साकार किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने बीजीपी को मतदान करने की अपील की है

By nit