मतदाता जागरूकता रथ रवाना, गांव गांव में घूम कर लोगों को करेग जागरूक | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

मतदाता जागरूकता रथ रवाना, गांव गांव में घूम कर लोगों को करेग जागरूक | New India Times

मतदाता जागरूकता रथ गांव गांव और हर ब्लॉक में जाकर लोगों को जागरूक करेगा और बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है उन्हें अपना नाम पंजीकृत करा लेना चाहिए और जिन लड़कियों और बालिकाओं का विवाह हो चुका है और वह अपने ससुराल की मतदाता सूची में नाम नहीं है वह अपना नाम ससुराल में पंजीकृत कराने और मायके की सूची से अपना नाम कटवा लें और जिन लोगों का नाम तृप्टी बस गलत है वह अपना नाम फार्म भरकर अपने बीएलओ को दे दें या मतदान केंद्र पर दे दें।

मतदाता जागरूकता रथ रवाना करते हुए उपजिलाधिकारी लहरपुर सुरेश कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रक्त के माध्यम से प्रचार-प्रसार के साथ साथ फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और शत-प्रतिशत नामांकन किया जा सके उन्होंने बताया हमारा उद्देश गांव गांव में महिलाओं को प्रेरित कर पुरुषों के साथ साथ महिला नामांकन प्रक्रिया को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट बिलाल बीटीसी कॉलेज के प्रबंधक अशरफ बिलाल, समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी, प्राचार्य मां कमला देवी आईआईटी कॉलेज दिव्य कृष्ण मिश्रा, शकील अहमद अंसारी, मोहम्मद आजाद समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit