प्रदेश में राकांपा- कांग्रेस सरकार आती है तो मुस्लिमों को मिलेगा 5 % आरक्षण: अजीत पवार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

प्रदेश में राकांपा- कांग्रेस सरकार आती है तो मुस्लिमों को मिलेगा 5 % आरक्षण: अजीत पवार | New India Times

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अजीत पवार की उपस्थिति में इरशाद जहांगीरदार का भव्य पार्टी प्रवेश हुआ। किसान आदिवासी अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मेलन को शनिवार को धुलिया में संबोधित करते हुए अजीत पवार ने मोदी सरकार को जमकर फटकार लगाई और मोदी सरकार को जुमले बाज सरकार बताया और सत्ता हथियाने के लिए मोदी सरकार ने जुमलों का इस्तेमाल किया।

प्रदेश में राकांपा- कांग्रेस सरकार आती है तो मुस्लिमों को मिलेगा 5 % आरक्षण: अजीत पवार | New India Times

अजीत पवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों में लोगों ने ऋण लेकर खाते खोले जिसमें नागरिकों के हाथों पैसों के स्थान पर निराशा हाथ लगी। देश के युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ नोकरियों का वादा किया गया था लेकिन देश में जो नौकरियां थी उसे नोटबन्दी जीएसटी विधेयक पारित कर मोदी सरकार ने खत्म कर दिया और दूसरी ओर युवाओं को पकोड़े कचोरी कारोबार लगाने की मोदी सरकार सलाह देकर युवाओं का मजाक उड़ा रही है। प्रदेश की और केंद्र की सरकार दोनों सभी मोर्चे पर असफ़ल हुई है। सत्ता प्राप्ति के 4 सालों में बीजेपी सरकार को राम लला, राम जन्म भूमि की याद नहीं आई लेकिन चुनाव के करीब आती है बीजेपी को राम मंदिर की याद दिन-ब-दिन सताने लगी है। विकास के नाम पर बीजीपी ने वोट हासिल किए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के 4 साल के शासन में किसी भी प्रकार का विकास महाराष्ट्र में नहीं हुआ ना ही किसी प्रकार की उद्योग व्यापार कारखाने धुलिया में आए। चुनावों के दौरान बीजीपी अनुदान देने की घोषणा करती है लेकिन प्रत्यक्ष रूप किसी भी प्रकार का विकास नही किया जाता। आगामी चुनाव में विधानसभा, लोकसभा और महा नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से राकंपा के उम्मीदवार को जिताने का आवाहन पवार ने किया है। इसी बीच उन्होंने जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन पर प्रहार करते हुए बताया कि नंदुरबार जिले के शहादा शहर में एक शराब ब्रांड को महिला के नाम पर शुरू करने का विवादित वक्तव्य गिरीश महाजन ने किया था, यह सरकार जन विरोधी है। अब सरकार ने चाय के स्थान पर सीधे शराब खानों को सुबह 8:00 बजे आरंभ होने की अनुमति प्रदान कर रही और घर घर शराब पहुंचाने का काम देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने किया है। वोट बटोरने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने अपराधिक छवि के उम्मीदवारों को पार्टी में शामिल कर मैदान में उतारा है जिसमें पुलिस अधिकारियों पर हमले करने वाले गुंडों को पार्टी में प्रवेश देखकर मनपा चुनावों में प्रत्याशी बनाया जो कि संविधान का अपमान हैं जिसे आरएसएस स्वीकार करेगी। इस तरह का प्रश्न धुलिया निकायचुनावों को लेकर अजीत पवार ने उपस्थित किया है। राज्य तथा केंद्र में सरकार का परिवर्तन होगा। एनसीपी कांग्रेस की सरकार गठन होते ही मुस्लिम समुदाय को शिक्षा में 5% आरक्षण लागू किया जाएगा। बीजेपी जाति आधारित सियासत करती है जिसके चलते प्रदेश में मुस्लिमों को 5% आरक्षण नहीं दिया गया। धुलिया के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article