ओम कमल पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव एवं यातायात व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

ओम कमल पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव एवं यातायात व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

छात्रो को अपने मन में यह विश्वास और आशा रखनी चाहिए कि हम अपनी मंजिल पर अवश्य पहुँचेंगे और कामयाबी हर हाल में हमारे कदम चूमेंगी हमारा विश्वास लगन और कठोर परिश्रम ही हमें अपना लक्ष्य तय करने में हमारी मदद करेगा उक्त विचार एआरटीओ डाॅ उदित नारायण पाण्डेय ने ओम कमल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं यातायात व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि हमें कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए और अपने बच्चों को जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाने को कदापि न दें। जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है उन्हें चाभी के साथ साथ हेल्मेट अवश्य दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल भगौती गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें बालकों के साथ साथ अपनी बिटिया को भी अवश्य पढ़ाना चाहिए क्योंकि जब पढ़ेगी बेटी तभी बढ़ेगी बेटी, हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नही करना चाहिए क्योकि जो प्यार हमें बेटियां देती हैं शायद यद हमें बेटे ना दे पाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुँवर आलोक सीतापुरी ने अपने काव्य पाठ में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि या खुदा क्यों कर दिया नाबीना मुझको क्या तेरी दुनिया में कुछ भी दीदा-ए-काबिल ना था। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मो. हसीन अंसारी जी ने बताया कि आज छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों की आवश्यकता है। अच्छे संस्कार वा गुणवत्तापरक शिभा ही छात्रों को आगे ले जाती है।
कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा नाटक, एकांकी व गीत प्रस्तुत किये गए। जिसमें साइबर क्राइम, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, यातायात जागरुकता, मतदाता नामांकन, स्वच्छता अभियान, भ्रष्टाचार, रिश्वत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। माँ तुझे सलाम, मुल्क की सरहदों पर खड़े जांबाज सिपाही नामक शीर्षक पर बच्चों की भाव्य भोर कर देने वाली प्रस्तुतियों ने अभीभावकों व उपस्थिति गणमान्य लोगों का मन मोह लिया जो कार्यक्रम में केंद्र बिंदु रहे। यातायात परिवर्तन अधिकारी सीतापुर के मन मुग्ध करने वाली यातायात गीत व हेल्मेट तथा दुपहिया वाहन कविता ने लोगों को वाह-वाह कह देने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य दिव्य कृष्ण मिश्र प्रबंधक ओम प्रकाश मिश्र, गरुणध्वज मिश्र, शोभित मिश्रा, जीतेंद्र कुमार मिश्रा, मास्टर शौकत, मों दीन अंसारी, विनील पाठक, अवनीश मिश्रा, शकील अहमद अंसारी, मों. सलीम अंसारी, सच्चिदानंद मिश्र, सरिता मिश्रा, शहनवाज, शैलेंद्र, ललित मोहन, अनूप यादव, विनय, कपिल अवस्थी, अंकित वर्मा, मों. शारिक, निहाल, चंद्रशेखर, मों. नदीम, आशा, सरोजनी, अंजली, साक्षी, रीता, वंदना, अंकित दीक्षित, रानी, शबनम, प्राची आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.