शराब दूकानों के विरोध में एनसीपी का आंदोलन, सरकार के फैसले को बताया तुगलकी फर्मान | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शराब दूकानों के विरोध में एनसीपी का आंदोलन, सरकार के फैसले को बताया तुगलकी फर्मान | New India Times

अच्छे दिनों के वादे के साथ केंद्र तथा राज्य में सत्ता में आई भाजपा द्वारा उनके वादे अब जुमले साबीत होने के बाद शराब दुकानों के शट डाऊन से जुडे मामले को लेकर आम लोगों की मानसिकता से घिनौना खेल खेलने कि कवायद की जा रही है, ऐसा आरोप लगाते हुए जलगांव शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में राज्य सरकार के उस फैसले को जमकर कोसा गया जिसमें कहा गया है कि अब शराब की दूकानें भोर प्रभात 8 बजे ही खोली जाएंगी। सरकार के इस निर्णय को पार्टी ने शराब बिक्री बढाने का अजीब फंडा करार दिया है साथ ही शराब के कारण बिगडते पारिवारिक तथा सामाजिक माहौल को अधिक प्रभावी बनाने के सरकार के इस प्रयोग की आलोचना की।

एनसीपी कार्यालय से आयोजित इस आंदोलन में महिला जिलाध्यक्ष्या श्रीमती कल्पना पाटील, युवा महानगराध्यक्ष अभिशेक पाटील, विनोद देशमुख, राजेश पाटील, ममता तडवी, लता बाविस्कर , रोहन सोनवने , मझर खान , किरण राजपु, मिनाक्षी चव्हाण, तुषार इंगले, हितेश शर्मा, पंकज सोनवने, कैलास पाटील, आशा येवले, अर्चना कदम समेत कई पदाधिकारी शामील हुए। विदित हो कि महाराष्ट्र में शराब कि दूकाने सुबह 10 बजे खोली जाना नियमो के अनूरूप है।

By nit