धुलिया मनपा चुनावों में कांग्रेस से सपा का गठबंधन नहीं, कांग्रेसी दो मुखी सांप: अफजल फारूक | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया मनपा चुनावों में कांग्रेस से सपा का गठबंधन नहीं, कांग्रेसी दो मुखी सांप: अफजल फारूक | New India Times

समाजवादी पार्टी का धुलिया महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन नहीं होगा, इस की जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल फारूक और समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र जनरल सेक्रेटरी जुल्फिकार अहमद आजमी ने दी है। उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष दल हैं तो सिमी की तरह आरएसएस पर प्रतिबंध लगा कर बताए, कांग्रेस की करनी और कथनी में फर्क है।

प्रेस रिलीज कर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बताया है कि धुलिया महानगर पालिका चुनाव में सेकुलर वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू असीम आजमी ने एनसीपी तथा कांग्रेस से निकाय चुनावों में गठबंधन की बात की जिसमें समाजवादी पार्टी को मात्र चंद सीटों पर निपटारा किया जा रहा था जो पार्टी हाईकमान आबू असिम आज़मी को मान्य नहीं था जिसके चलते समाजवादी पार्टी का धुले निकाय चुनाव में गठबंधन नहीं हुआ ।

निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेंगी। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल फारूक ने कांग्रेस के दोगलापन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के पास इंसाफ दिलाने के दो पैमाने हैं एक ओर सिमी पर आरोप खारिज़ होने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने कोर्ट में जाकर प्रतिबंध लगाया वहीं दूसरी ओर अभिनव भारत तथा अन्य भगवा आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने में कांगेस नाकाम रही है। वहीं पर मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने आर्य संगठन पर प्रतिबंध लगाने की चुनावी एजेंडे में बात की है इस का समाजवादी पार्टी स्वागत करती है। यदि कांग्रेस सचमुच में कांग्रेस सेकुलर है तो आरएस वएस पर पाबंदी लगाकर बताए, इस तरह का हमला अफजल फारूक ने कांग्रेस पर किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article