रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर बस स्टैंड पर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत झाबुआ जिले से बड़ी संख्या में बस व रेल के माध्यम से पलायन कर रहे मजदूर व मतदाताओ को समझाइस देकर अपने मत का उपयोग 28 नवम्बर के दिन अधिक से अधिक संख्या में करने का आग्रह किया जा रहा है। मेघनगर विकास खंड के पंचायत सचिव श्री लक्ष्मण सिंह चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सायरा बानो मंसूरी आदि कर्मचारियों की टीम पलायन कर रहे लोगों को समझाइश देकर 28 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने क्षेत्र में मतदान करने की अपील कर रहे हैं व अपने एक – एक वोट का महत्व भी समझा रहे हैं।
