संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

वर्तमान समय में क्षेत्र के पिपरिया, झगरा, धरमपुरा सहित दर्जनों ग्रामों में मवेशियों में एक ऐसी अज्ञात बीमारी देखने को मिल रही है जिसमें मवेशियों के पैरों के खुर पक रहे हैं जिससे अनेकों मवेशी घायल अवस्था में हार एवं बावरियों में बड़े तड़प रहे हैं। मवेशियों के इलाज के लिए जब ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक से संपर्क साधा तो उनके द्वारा महज औपचारिकता करके कह दिया गया ठीक है हम आकर देख लेंगे लेकिन आज दिनांक तक ना तो पशु चिकित्सक और ना ही उनका कोई कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचा जिससे क्षेत्र के लगभग सैकड़ों मवेशी इस बीमारी से जूझ रहे हैं और दर्द से पड़े पड़े तड़प रहे हैं लेकिन पशु चिकित्सक इस ओर उदासीन बने हुए हैं।
इस विषय में हमारे पन्ना संवाददाता ने पशु अस्पताल के चिकित्सक त्रिपाठी जी से बात की तो उनके द्वारा कहा गया नहीं मेरे पास अभी तक झगऱा, पिपरिया, धरमपुरा आदि ग्रामों से कोई व्यक्ति नहीं आया है और जहां की जानकारी मुझे मिल रही है वहां मैं प्रतिदिन पहुंच रहा हूं और चिकित्सालय में भी पशुओं का इलाज कर रहा हूं। इस समय पशुओं में खुर पका बीमारी का प्रकोप बना हुआ है जो ढाई दिन तक रहती है।
