मोबाइल हेड फोन के कारण गई 25 वर्षीय युवक की जान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी(यूपी), NIT:

मोबाइल हेड फोन के कारण गई 25 वर्षीय युवक की जान | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के अन्तर्गत मोबाइल हेड फोन लगा होने के कारण एक बाइक सवार नवयुवक की जान चली गई।

जानकारी हो कि जनपद लखीमपुर खीरी के गांव अमृतापुर निवासी अर्जुन पुत्र कमलेश उम्र लगभग 25 वर्ष जो कि किसी कार्य से कस्बा गोला अपनी बाइक से आया हुआ था और वापस अपने गांव अमृतापुर जा रहा था कि इसी दौरान अलीगंज रोड जंगल के पास स्थित गौतम भठ्ठे के निकट कान में हेड फोन लगा होने के कारण उसका ध्यान भटक गया और बाइक का संतुलन बिगड़ने के वह दुर्घटना ग्रास्त हो गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर तत्काल पहुँची पी.आर.बी डायल 100 ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला गोकर्णनाथ पहुँचाया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में अर्जुन सबसे बड़ा था जिसकी शादी हाल में ही होनी तय हुई थी। मृतक अर्जुन की होने वाली पत्नी व परिवारीजनो का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर कोतवाली गोला पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जानकारों की मानें तो अर्जुन ने बाइक की सवारी करते समय हेड फोन का इस्तेमाल न किया होता तो जान न गवानी पड़ती।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.