भोपाल उत्तर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल उत्तर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के उत्तर विधान सभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के समर्थन में वार्ड 13 पार्षद मनोज मालवीय एंव सय्यद रिज़वान अली ने कार्यालय का उद्घाटन करने जा रहे अपने सहयोगियों की मदद से जनसम्पर्क कर लोगों से वोट देने की अपील कि है। इस मौके पर मनोज मालवीय ने कहा कि प्रदेश की जनता शिवराज सरकार से त्रस्त है । उनकी हर नीतियों पर हम क्रोधित हैं । इस बार शिवराज जी को मुख्यमंत्री के सीट पर बैठने नहीं देंगे । हम काँग्रेस को 140 सीटों से ऊपर लाएंगे । पूरा कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहा है । और कॉंग्रेस की विजयी होगी । वहीं सय्यद रिज़वान अली ने कहा कि प्रदेश की सरकार के हर हर नीतियों से जनता आक्रोशित है । इस सरकार में महिला उत्पीड़न का हाल यह है कि आये दिन मासूम लड़कियां रेप का शिकार हो रही हैं । इस बार जनता ज़रूर इन्हें सबक सिखा कर कॉंग्रेस की सरकार बनाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.