मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
नगर पालिका निगम बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों को रंगों के त्योहार होलिका दहन एवं होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर शहरवासियों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।
महापौर ने कहा कि रंगों का यह पावन त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, जबकि होलिका दहन असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सभी भेदभावों को भुलाकर एकजुट होने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली का उत्सव शांति, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाएं। जल संरक्षण, प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा स्वच्छता बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें।
महापौर ने नगर निगम की ओर से शहरवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि सभी नागरिक मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
अंत में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने पुनः सभी नगरवासियों को होलिका दहन एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

