ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत, एक जिला अस्पताल रेफर | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ रायबरेली (यूपी), NIT:

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत, एक जिला अस्पताल रेफर | New India Times

23 अक्टूबर को खीरों थाना क्षेत्र के अंतरगत ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताते चलें कि मंगलवार को समय लगभग 10 बजे ए एम राजू गौतम निवासी नयातारा मजरे जेरी अपनी बाइक से पिंकी 22 वर्ष व भाभी गीता देवी पत्नी बबलू के साथ बैठ कर किसी कार्य के लिए खीरों आ रही थी।

जैसे ही नेहा ज्वैलर्स के सामने पहुंच कि खीरों अतरहर रोड़ के सामने से अतरहर की तरफ से ट्रक नं० UP 71 AT 0783 जो मौरंग से भरा था ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजू बाइक से गिर गया साथ में पत्नी पिंकी को गम्भीर चोटे आ गई व भाभी गीता देवी 26 पत्नी बबलू की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना खीरों पुलिस व डायल 100 पुलिस को मिलते ही मौके पर तुरन्त पहुँच कर घायल पिंकी को तत्काल नजदीकी सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र खीरों पहुँचाया गया। उपचार के बाद डाक्टरों ने पिंकी को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया।
इधर शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पी.एम.को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतका का पति बबलू दिल्ली शहर मे रह रहा है। मृतका गीता देवी के तीन बच्चे आकाँशी, अंशिका व साक्षी हैं, साथ मे आठ माह की लड़की साक्षी बाल – बाल बच गई व बाइक चालक राजू भी बाल – बाल बच गया है।

घटना के समय समाज सेवी ब्रजेश सिंह निवासी जेनापुर ने मृतका को कफन आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। घटना की सूचना मृतका के गाँव पहुँचते ही ग्राम प्रधान दीपू सिंह, कोटेदार राम गुलाम सहित आदि ग्रामीण मौके पर पहुँच गये। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पी.एम.को भेज दिया गया है तथा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.