लड़की को जबरन उठा कर ले जाने में नाकाम होने पर हथियारबंद दबंगों ने लड़की के रिश्तेदार के घर पर बोला धावा, अंधाधुंध फायरिंग के साथ पूरे परिवार को जमकर पीटा, कई घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लड़की को जबरन उठा कर ले जाने में नाकाम होने पर हथियारबंद दबंगों ने लड़की के रिश्तेदार के घर पर बोला धावा, अंधाधुंध फायरिंग के साथ पूरे परिवार को जमकर पीटा, कई घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव भुड़वारा निवासी लड़की के मामा मुस्ताक पुत्र अहमद जान ने बताया कि लखीमपुर निवासी मेरी भांजी गांव में ही ताजिया (बीसवां) का मेला देखने आई थी। घटना विगत दिनों की रात्रि समय लगभग 08:30 बजे की है कि गांव भुड़वारा मे ही अपनी नानी के यहाँ से मेरे घर पर आ रही थी कि रास्ते में मेरे मोहल्ले के ही निवासी सबील,सहील पुत्र लाला जो हेकड़ व दबंग प्रवृति के लोग हैं जोर जबरदस्ती कर बुरी नियत से जबर्दस्ती करके अपने गोद में उठा कर ले जाने लगे, उसके शोर मचाने पर मेरे बड़े भाई अल्ताफ पुत्र अहमद जान ने जब उन दबंगों से अपनी भांजी को ज़बरन उठाने का विरोध और उनके चुंगल से छुड़ाने का प्रयास किया तो दबंगों ने अपनी दबंगई की बल पर उनकी जमकर धुनाई कर दी। उसकी आवाज को सुनकर जब मैं घटना स्थल पर पहुंचा तो किसी तरह अपने भाई व भांजी को छुड़ा कर घर ले आया। अपने भाई से घटना के बाबत जानकारी ले ही रहा था कि सही, सबील, लईक पुत्र गण लाला, आदिल पुत्र यासीन, आमिर पुत्र नसीम, रज़ी उल्ला, रवी उल्ला पुत्र नबी उल्ला, मतीन पुत्र रहीम तथा अन्य लगभग आधा दर्जन एक ही समुदाय के लोग गांव भुड़वारा निवासी नाजायज़ असलहे व धार दार हथियारों से लैस होकर अपनी दबंगई दिखाते हुए मेरे घर पर आ धमके और कई राउंड हवाई फायरिंग की तथा महिलाओं व बच्चों समेत पूरे परिवार को जमकर पीटा जिससे मेरा भाई अल्ताफ, चंदा, फरजाना बच्चों आदि सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हम लोगों के काफी शोर शराबा करने पर गांव के कुछ लोग आ गए जिससे हम सभी लोगों की जान बच पाई। किसी तरह मौका पाकर डायल 100 को फोन किया, जब तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तब तक सभी दबंग अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये थे। किसी तरह घायलों को लेकर कोतवाली गोला आये जहाँ पर विपक्षियों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मौके की नज़ाकत को देखते हुए तत्काल घायलों की मजरूही रिपोर्ट बना कर फस्टेड के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला भेज दिया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वादी मुस्ताक पुत्र अहमद जान की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्रीय थाने दार योगेश शंखधार ने बताया कि वादी ने घटना की तहरीर दी है मुकदमा पंजीकृत किया गया है दबंगो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाई की जायेगी ताकि पुनः ऐसी घटना की पुनरावृत्ति करने की कोई सोच भी अपने दिमाग मे न ला सके।

By nit