हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर पालिका प्रशासन के स्वच्छ भारत मिशन की ये तस्वीरें हैं जहां सिर्फ खानापूर्ति करते हुए नगर पालिका प्रशासन लहरपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत लहरपुर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सिर्फ नाम मात्र के लिए पालिका अध्यक्ष व पालिका कर्मचारीयों द्वारा अपने हाथ में झाड़ू तो ले लेते हैं और फोटो खींच जाने के बाद दोबारा कभी स्वच्छता की ओर नहीं देखते। यह स्वच्छ भारत अभियान लहरपुर नगरपालिका द्वारा कई महीनों से चलाया जा रहा है पर लहरपुर की गलियों और सड़कों का वही हाल है जो आज से पहले कभी था और आज भी वही है। पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा कर सिर्फ फॉर्मेलिटी करता नजर आ रहा है। जमीनी स्तर पर पालिका प्रशासन द्वारा वही कार्य दिखाई दे रहे हैं जिनमें मोटा कमीशन है और जनप्रतिनिधियों का फायदा, इसके अतिरिक्त उन कार्यों को दरकिनार कर दिया जाता है जिसमें पालिका प्रशासन का अपना हित नहीं होता। यह तस्वीर लहरपुर प्राथमिक विद्यालय शाहकुलीपुर की हैं जहां पर देश के भविष्य नौनिहाल नन्हे मुन्ने बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। स्कूल के सामने की रोड पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, इस कूड़े के अंबार से गंदगी फैलती है जिससे नौनिहालों के स्वास्थ्य को खतरा रहता है। क्या पालिका प्रशासन के कार्य क्षेत्र में यह नहीं आता? इस कूड़े के अंबार को लेकर के इससे पहले भी कई बार समाचार पत्रों में खबर को प्रमुख्ता से प्रकाशित किया गया एवं लहरपुर नगर पालिका प्रशासन को भी कई बार अवगत कराया गया पर सफाई व्यवस्था का उचित एवं स्थाई समाधान नहीं हो सका, सिर्फ शिकायत करने पर सफाई करवा दी जाती है लेकिन समस्या की कोई स्थाई समाधान के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
