'जानो आर्मी को' कार्यक्रम का धुलिया में होगा आयोजन, सेना के जवान दिखाएंगे रोमांचकारी प्रदर्शन | New India Times
अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:
'जानो आर्मी को' कार्यक्रम का धुलिया में होगा आयोजन, सेना के जवान दिखाएंगे रोमांचकारी प्रदर्शन | New India Times

ख़ानदेश के धुलिया में पहली बार थल सेन (आर्मी) की ओर से आगामी 30 सितंबर रविवार को एसआरपी बटालियन क्रमाक 6 के विशाल प्रांगण में ‘जानो आर्मी को’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख अथिति के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंती डॉक्टर सुभाष भामरे तथा आर्मी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में नई पीढ़ी आर्मी को जाने इसके लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। देश भक्ति भाव पैदा करने और आर्मी किस प्रकार सीमा पर देश का रक्षण करती हैं इस की जानकारी से ज़िले की जनता को अवगत कराने के लिए आर्मी की ओर से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, इस तरह की जानकारी पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री भामरे ने दी है।

शनिवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट के सतपुडा हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था जिसमें जिला कलेक्टर राहुल रेखावर, उप-मंडल अधिकारी गणेश मिसाल, तहसीलदार अमोल मोरे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉ भामरे ने कहा कि आम आदमी विद्यालय के छात्र छात्राओं को युद्व, टैंकों, बंदूकों, मिसाइलों, बम , हेलीकॉप्टर द्वारा किस तरह से सीमा पर युद्ध किया जाता है इसकी जानकारी हासिल होंगी। धुलिया में पहली बार ऐसी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस शो की अवधारणा भारतीय सेना को जानें’ ऐसे प्रदर्शन बड़े शहरों या सैन्य शिविरों वाले शहरों में आयोजित किए जाते हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से, देशभक्ति की भावना से युवा लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा और वे देश की सेवा के लिए आकर्षित होंगे।
यह प्रदर्शनी सुबह और दोपहर के दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में, युद्ध में विभिन्न सामग्री की प्रदर्शनी की जाएगी। इसमें टैंक, तोपखाने बंदूकें, सेना के वाहन और विभिन्न हथियार शामिल होंगे। दोपहर के दूसरे सत्र में, भारतीय सेना और वायु सेना के कर्मचारी विभिन्न रोमांचकारी प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, सेना में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देने वाला एक अलग स्टाल प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा मोटरसाइकिल, हेलीकॉप्टर के रोमांचकारी शो का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रदर्शनी 2 9 तथा 30 सितंबर, 2018 को आयोजित की जाएगी। रविवार को मुख्य रूप से आयोजित होंगी। इस प्रदर्शनी में सेना के लगभग 300 अधिकारी और जवान शामिल होंगे। ज़िले के नागरिकों को शहर में ही सेना दल की जानकारी भर्ती प्रक्रिया पर मार्गदर्शन भी किया जाएगा। इस आयोजन में युवा महिला छात्राओं ने जानो सेना को आगे बढ़ो प्रदर्शनी का लाभ उठाएं इस तरह का आव्हान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.