उमरेठ की शिवानी ने किया जिले का नाम रोशन, शिवानी पवार विश्र्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिये चयनित | New India Times

आसिम खान, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT; 

उमरेठ की शिवानी ने किया जिले का नाम रोशन, शिवानी पवार विश्र्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिये चयनित | New India Times​आदीवासी बहुल छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लाक के उमरेठ कस्बे की शिवानी पवार ने दंगल गर्ल बनकर दुनिया में अपने देश प्रदेश जिले का नाम रोशन करने में सफलता पा ली है। उमरेठ की शिवानी पवार आगामी 17 से 23 सितंबर 2018 तक स्लोवाकिया यूरोप में होने वाली विश्र्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम से शामिल होंगी। शिवानी पवार मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान होंगी जो विश्र्व कुश्ती चैम्पियनशिप में शामिल होंगी। बीते शनिवार 25 अगस्त को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा सरोजिनी नगर साईं सेंटर लखनऊ में शिवानी का दो दिनों चली चयन प्रक्रिया में 50 Kg वर्ग में चयन हुआ है। जिले की शिवानी पवार ने हरियाणा की मानसी एवं उत्तर प्रदेश की दिव्या को बाई फाल हराते हुए देश की जूनियर टीम में जगह बनाई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छिंदवाडा के समंवयक तथा शिवानी पवार के प्रारंभिक कोच शिवानी कलशराम मर्सकोले ने इस ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लाक अंतर्गत उमरेठ निवासी कृषक नंदलाल पवार की बेटी शिवानी पवार अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में चार बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। शिवानी को जब तीसरी बाद विदेश में आयोजित स्पर्धा में शामिल होने का पहला अवसर मिला तो उसने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। अब पांचवा मौका होगा जब स्लोवाकिया (यूरोप) में आयोजित विश्र्व जूनियर कुश्ती चैपियनशिप में शिवानी शामिल होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.