मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 सितम्बर को मंदसौर की धरती से देंगे लहसुन किसानों को सौगात | New India Times

पवन परूथी, मंदसौर (मप्र), NIT; 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 सितम्बर को मंदसौर की धरती से देंगे लहसुन किसानों को सौगात | New India Times​मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लहसुन उत्पादक किसानों के दर्द को समझते हुए उन्हें बड़ी राहत देते हुए लहसुन को भावांतर भुगतान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया था एवं ₹800 प्रति क्विंटल लहसुन पर देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार मंदसौर जिले के किसानों को लगभग 120 करोड़ रुपए की राशि का लाभ मिलेगा। यह राशि माननीय मुख्यमंत्री जी मंदसौर की धरती से ही लहसुन के किसान भाइयों के अकाउंट में डालेंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणा से उत्साहित होकर किसानों ने कहा कि मध्य प्रदेश की किसान हितैषी सरकार एवं किसानों के दर्द को समझने वाले हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने अपना किया हुआ वादा निभाया और लहसुन किसानों को इस विषम परिस्थिति में ₹800 प्रति क्विंटल का भुगतान मध्य प्रदेश सरकार कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.