वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
यूं तो पुलिस को लोग गलत नज़रों से देखते हैं पर कहीं कहीं पर पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी एक इंसान है। जिसकी मिशाल विगत 27 अगस्त 2018 की रात्रि लगभग 9:00 बजे को देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना में तैनात एस.आई.मनवीर सिंह अपनी जीप से दल बल के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे वहीं रास्ते में धिरायां मंदिर के पास दो युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी वह सांड से टकरा गए जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। गश्त पर निकले एस.आई. मनवीर सिंह ने देखा तो तत्काल अपनी ही जीप में लादकर गोला सीएससी इलाज के लिए पहुंचाया। घायल श्रीकांत व अंकित निवासी थाना पुवायां ग्राम डूरा के हैं। एस.आई. मनवीर सिंह तथा उनकी टीम ने जो मानवता की मिशाल पेश की है इससे कहीं न कहीं यह पता लगता है कि वर्दी में भी उतना ही दर्द है जितना आम इंसान को होता है। मैं एक बार एस.आई. मनवीर सिंह तथा उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा और आप सब से भी यह निवेदन करता हूं, कि जब भी कोई भी इस तरह की घटना आपके सामने घटित हो तो कृपया इसी तरह सहयोग के लिए आगे आएं।
